जातक कथाएँ हिंदी में – Jatak Katha In Hindi PDF Download
जातक कथाएँ हिंदी में – Jatak Katha In Hindi PDF Download
Jatak Katha: जातक कथाओं के बारे में आपने कई बार सुना होगा, जातक कथाएं बोद्ध ग्रंथों का एक भाग है। कथाओं में महात्मा बुद्ध के पूर्व जन्मों की भी कथाओं को दर्शाया गया है। इसके साथ ही इसमें लगभग 600 कहानियों का संग्रह शामिल होता है।
इन कथाओ में मनोरंजन के माध्यम से नीति और धर्म को समझाने का प्रयास किया गया है जो कि, जातक कथाएं काफी पसंद की जाती है। इसलिए अधिकतर कहानियों में प्रधान पाठक के रूप में चित्रित किया गया है। यही नहीं वे अपने आसपास के पशु, पक्षी और पेड़-पौधे आदि के पूर्वजन्मों के बारे में भी भिक्षुओं को बता देते थे। जातक कथाओं में गौतम बुद्ध के लगभग 549 पूर्व जन्मों का वर्णन मिलता है।
जातक कथाएं क्या होती है?
वेसे तो जातक कथाएं गौतम बुद्ध के पूर्व जन्मों की बेहद लोकप्रिय कहानियां हैं। जिसमे आपको कथाओं को बौद्ध धर्म के सभी मतों में संरक्षित किया गया है। सबसे पहले इन सर्वप्रथम इन कथाओं को पाली भाषा में लिखा गया था, जातक कथाएं बौद्ध ग्रंथ त्रिपिटक का सुत्तपिटक के अंतर्गत खुद्दकनिकाय का 10वां भाग है। इस समय कुल जातक कथाएं 103 हैं, सांची के स्तूपों में, जिनका निर्माण तीसरी शताब्दी ई। पूर्व में हुआ था, जातक कथाएं अंकित हैं।
जातक कथाओ की संख्या क्या है?
वेसे ती इन कथाओं की निश्चित संख्या कितनी है, इसका सही निर्णय कर पाना कठिन है, लेकिन लंका, बर्मा और सिआम में प्रचलित परम्परा के अनुसार जातक कथाओं की कुल संख्या 550 हैं। इन कथाओं की संख्या वर्तमान रूप में 547 मानी गयी है, पर यह संख्या भी केवल ऊपरी ही है।
यह सभी कथाएं गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित हैं, इसलिए सभी कथाएं प्रायः उपदेशात्मक है। परन्तु उनका साहित्यिक रूप भी निखरा हुआ है। उपदेशात्मक होते हुए भी वे पूरे अर्थों में कलात्मक है। इन कथाओं का रूप लोक-साहित्य का भी है, जिसमे पशु-पक्षियों आदि की कथाएँ भी है और मनुष्यों की भी है। इन कथाओं को मुख्यत सात भागों मेंं वर्गीकरण किया है।
- व्यावहारिक नीति-सम्बन्धी कथाएँ
- पशुओं की कथाएँ
- हास्य और विनोद से पूर्ण कथाएँ
- रोमाञ्चकारी लम्बी कथाएँ या उपन्यास
- नैतिक वर्णन
- कथन मात्र, और
- धार्मिक कथाएँ
जातक कथाओं का उद्देश्य
जातक कथाओं में महाभारत पंचतंत्र पुराण और गैर बौद्धिक भारतीय साहित्य की कथाओं का समावेश मिलता है। इनमें से कुछ कथाएं बहुत जग प्रसिद्ध होती है, जिसमे इनका प्रचार संसार के कोने कोने में देखने को मिले जाएगा। जातक कथाओं में मनोरंजन के माध्यम से नीति और धर्म को समझाने का प्रयास किया गया है, ताकि मनोरंजन के तरीकों से व्यक्ति नीति और धर्म को समझने में आसानी हो सके।
Jatak Katha In Hindi PDF Download
Download Link