समय कोट्स Time Quotes

50+ समय पर कोट्स – Time Quotes in Hindi – Quotes on Time in Hindi

Time Quotes in Hindi: यदि आप अपने दोस्तों और अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ सर्वश्रेष्ठ सुविचार शेयर करने के लिए ढूंढ रहे हैं तो, आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज के समय में समय बहुत ही कीमती हो चुका है, जिंदगी में नियमित रूप से आगे बढ़ने के लिए हर कार्य समय पर करना आवश्यक होता है।

समय कोट्स Time Quotes

हमें आज इसका उसका इस्तेमाल भी करना चाहिए ना कि, हमें समय की बर्बादी करना चाहिए। इसका लाभ हमें आगे चलकर अवश्य मिले कहा जाता है। समय धन से भी ज्यादा मूल्यवान होता है क्योंकि धन फिर से कमाया जाता है, किंतु खोया हुआ समय फिर से दोबारा नहीं आ सकता है। इसलिए वक्त हमें महत्वपूर्ण कामों को करने के लिए बनाया गया है।

इसलिए अपने जीवन में हमेशा समय को काफी महत्व देंगे समय से जुड़े हुए कई सर्वश्रेष्ठ विचार भी लिखे हुए हैं। वर्तमान में ज्यादातर लोग समय को फ़ालतू कामों में व्यस्त करते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे सुविचार बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपनी आलस को छोड़ कर काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसलिए हमने लोगों को जागरूक करने के लिए और समय का महत्व समझाने के लिए वक्त पर अच्छे और ज्ञानवर्धक कोट्स लिखे है।

जीवन पर अनमोल विचार

जीवन में कभी आपको किसी चीज से डर लगे, तो उसे कभी अपने ऊपर हावी मत होने दो, बल्कि उस पर हमला करके उसे खत्म कर दो।

ज़िन्दगी क्या है Zindagi Quotes इन हिंदी?

  • ज़िन्दगी जीने में सबसे बड़ा गौरव कभी ना गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठने में है। –
  • जीवन में केवल वही यात्रा असंभव है जिसे आपने शुरू ही नहीं किया। –
  • ज़िन्दगी में सफलता का तरीका है कि आप बात करना छोड़ दें और करना शुरू करें। –
  • आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की ज़िंदगी जीने में बर्बाद न करें। –

कुछ क्यूट शॉर्ट कोट्स क्या हैं?

  • Best Hindi Quotes on Happiness
  • ख़ुशी आपको तब ही मिलती है जब आप !
  • जिस पल के लिए आप खुश हो जाओ !
  • खुश रहने का रहस्य स्वतंत्रता है !
  • लोगों को छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढनी चाहिए, जैसे परिवार…
  • ख़ुशी का राज़ आज़ादी है, आज़ादी का राज़ हौसला है।

Time Quotes in Hindi

वक्त से ज्यादा जिन्दगी में अपना और पराया कोई नहीं होता,
वक्त अपना होता है तो सब अपने होते है,
और वक्त पराया हो तो अपने भी पराये हो जाते है।

वक्त कहता है,
मैं फिर न आऊंगा
क्या पता मैं तुझे हंसाऊँगा या रूलाऊँगा,
जीना है तो इस पल को ही जी ले,
क्योंकि
इस पल को मैं अगले पल तक न रोक पाऊँगा।

घडी की फितरत भी अजीब है,
हमेशा टिक टिक कहती है,
मगर न खुद टिकती है और
न दूसरों को टिकने देती है।

समय पर सुविचार
वक़्त बड़ा अजीब होता है,
इसके साथ चलो तो किस्मत बदल देता है,
और ना चलो तो किस्मत को ही बदल देता है।

वक्त सिखा देता है फलसफा जिन्दगी का,
फिर नसीब क्या, लकीर क्या और तक़दीर क्या।

हमें किसी भी ख़ास समय का इंतज़ार नहीं करना चाहिए,
बल्कि अपने हर समय को ख़ास बनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

वक़्त बड़ा धारदार होता है जनाब,
कट तो जाता है,
मगर बहुत कुछ काटने के बाद।

पहले लोगों ने सिखाया था,
की वक़्त बदल जाता है,
अब वक्त ने सिखा दिया कि,
लोग भी बदल जाते हैं।

पैसे कमाने के लिए इतना वक़्त खर्च मत करो कि,
ज़िंदगी में वक़्त ही ना मिले पैसे खर्च करने के लिए।

वक़्त तो खामखां बदनाम है,
बदलता तो सिर्फ इंसान है।

सही दिशा और सही समय का ज्ञान न हो तो,
उगता हुआ सूरज भी डूबता हुआ दिखता है।

अच्छा वक़्त बड़ा ईमानदार होता है,
उससे अदब से पेश आओगे तो,
बुरे वक़्त को आने नहीं देगा।

वक़्त कभी गवाह या सबूत नहीं माँगता,
वो तो सीधा वार करता है।

बिजी तो हर कोई होता है,
लेकिन अगर उनकी लाइफ में आपकी कोई वैल्यू है,
तो वो आपके लिए टाइम ज़रूर निकाल लेंगे।

जिन्दगी में जो भी हासिल करना हो
उसे वक्त पर हासिल करो,
क्योंकि जिन्दगी मौके कम
और धोखे ज्यादा देती है ।

बचपन में मेरे दोस्तों के पास घड़ी नहीं थी,
पर समय सबके पास था,
आज सबके पास घड़ी है,
पर समय किसी के पास नहीं।

वक़्त सबको मिलता है,
ज़िन्दगी बदलने के लिए,
पर ज़िन्दगी दुबारा नहीं मिलती,
वक़्त बदलने के लिए।

समय पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिन्दी में
अजीब सौदागर है ये वक्त भी दोस्तों,
जवानी का लालच देकर बचपन ले गया,
और अमीरी का लालच देकर जवानी।

वक्त से लड़कर जो अपना नसीब बदल दे,
इन्सान वही जो अपनी तकदीर बदल दे,
कल क्या होगा कभी ना सोचो यारो,
क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल दे।

वक़्त बदलता है ज़िन्दगी के साथ,
ज़िन्दगी बदलती है वक़्त के साथ,
वक़्त नहीं बदलता अपनों के साथ,
बस अपने बदल जाते हैं वक़्त के साथ।

वृध्ध अतीत में जीता है इसलिए निराश रहता है,
युवा भविष्य में जीता है इसलिए निराश रहता है,
बच्चा वर्तमान में जीता है इसलिए सदैव प्रसन्न रहता है,
वर्तमान में जिए और सदैव प्रसन्न रहे।

ना करो हिमाकत किसी के वक़्त पर हसने की
ये वक़्त है जनाब चेहरे याद रखता है।

वक़्त नूर को बे – नूर कर देता है,
छोटे से जख़्म को नासूर कर देता है,
कौन चाहता है अपने से दूर होना,
लेकिन वक़्त सबको मज़बूर कर देता है।

अच्छा वक़्त की एक खराबी है,
अच्छा वक़्त ख़तम हो जाता हैं,
लेकिन बुरे वक़्त की एक अच्छाई है,
की वो भी ख़तम हो जाता हैं।

समय और जिन्दगी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है,
जिन्दगी समय का सदुपयोग सिखाती है और
समय जिन्दगी की किंमत बताता है।

मुस्कराते रहो वक़्त वक़्त की बात है बदलता रहता है,
आज कैसा भी हो कल खुशहाल होगा,
यह जिंदगी की जंग है जीत जरूर होगी।

मुमकिन नही हर वक्त मेहरबान रहे जिंदगी,
कुछ लम्हे जीने का तजुर्बा भी सिखाते है।